फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP claims many Samajwadi Party leaders will join BJP soon.

सपा को जवाबी झटका देने की तैयारी में भाजपा: प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- एक दर्जन विधायक और नेता भाजपा में आने को तैयार

Wed, 12 Jan 2022 12:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Jan 2022 12:50 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के बाद अब भाजपा सपा को तगड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष का दावा है कि सपा के करीब एक दर्जन विधायक व नेता भाजपा में आने को तैयार हैं। हालांकि वे चाहते हैं कि भाजपा पहले उनका टिकट पक्का करे।

विज्ञापन
BJP claims many Samajwadi Party leaders will join BJP soon.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने से लगे झटके के बाद भाजपा ने सपा को जवाबी झटका देने की तैयारी की है। भाजपा ने सपा के कुछ विधायक, एमएलसी सहित बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सपा के करीब एक दर्जन नेता और विधायक भाजपा की सदस्यता लेना चाहते हैं। हालांकि वे चाहते हैं कि भाजपा पहले उनका टिकट पक्का करे। ऐसे नेताओं के टिकट को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं को निर्णय करना है।
विज्ञापन


शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद अगले कुछ दिनों में भाजपा सपा को करारा झटका दे सकती है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने दावा किया है कि सपा के एक दर्जन विधायक और नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगा गठबंधन पर निर्णय
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक चुनावी उठापटक के बीच भाजपा अब अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द निर्णय लेगी। पार्टी नेतृत्व सीटों के बंटवारे को आपसी बातचीत से हल करना चाहता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- सरकार के दलित व पिछड़े विरोधी रवैये के कारण दिया इस्तीफा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार के दलित, पिछड़े, किसान, बेरोजगार व नौजवान विरोधी रवैये के कारण उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। कहा कि एक राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते किसी न किसी दल से बात करनी ही होगी। पर, कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद ही किसी दल से बात करने का निर्णय करेंगे।

मौर्य ने बताया कि उन्होंने भाजपा सरकार व संगठन में उचित स्तर पर अपनी बात को रखी, लेकिन कोई परिणाम नहीं आया। उन्होंने सपा में जाने की संभावनाओं को स्वीकार करते हुए कहा कि दो दिन बाद यह तय होगा कि कितने विधायक व मंत्री उनके साथ जाएंगे।

केशव को अपनी दुर्गति पर तरस आना चाहिए
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को खुद की दुर्गति पर तरस आना चाहिए। पहले वह अपने को सम्मानित स्थिति में लाएं। केशव प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री है, उनके सलाहकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed