फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP chief JP Nadda on completion of Jan Vishwas Yatra in Lucknow.

जन विश्वास यात्रा का समापन: भाजपा अध्यक्ष नड्डा बोले- योगी ने अखिलेश यादव के भविष्य का सत्यानाश कर दिया

Mon, 03 Jan 2022 07:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Jan 2022 07:17 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ में सोमवार को जन विश्वास यात्रा का समापन किया और विश्वास जताया कि भाजपा एक बार फिर यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापस आएगी।
 

विज्ञापन
BJP chief JP Nadda on completion of Jan Vishwas Yatra in Lucknow.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि समाजवादी पार्टी कब्जे को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। सपा ने हमेशा आतंकवाद, कुशासन, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, जुल्म और अंधकार (कब्जे) को बढ़ावा दिया है। अवध क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा के समापन के अवसर पर सोमवार को आईआईएम तिराहा स्थित पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश का नहीं बल्कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भविष्य का सत्यानाश कर दिया है। अखिलेश सोचते थे कि सरकार में आएंगे तो आतंकवादियों को छोड़ेंगे, माफिया राज करेंगे, दंगाइयों को थाने बांटेंगे और मौज करेंगे। लेकिन योगी सरकार में उनके सपनों पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला और क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती की ताकत नहीं है कि वह जनता के बीच जाकर जन विश्वास यात्रा निकाल सके। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कितना भी इत्र लगाएं लेकिन उनकी बदबू और खुशबू में नहीं बदल सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही जनता के बीच सीना ठोक कर कह सकते है कि जो कहा था वह कर दिखाया है, इस बार भी जो कह रहे हैं करके दिखाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये के उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र को नहीं दिए। लखनऊ में गोमती नगर रिवर फ्रंट में 1600 करोड़ रुपये का घोटाला किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने 15 आतंकवादियों पर केस वापस लेने का प्रयास किया था, लेकिन उच्च न्यायालय में याचिका खारिज होने के कारण वे सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि प्रियंका अब कह रही है कि लड़की हूं लड़ सकती है। लेकिन उनके नाना, दानी, पिता, मां ने इतने सालों तक शासन किया तब उन्हें बहु बेटियों की याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि  देश में जो बीते 70 वर्ष में नहीं हुआ वह मोदी सरकार ने सात साल में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि जनता समझ गई है कि काम करने वाले और काम नहीं करने वालों की नीयत अलग-अलग होती है। सभा को सांसद रेखा वर्मा, उपेंद्र रावत, राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने भी संबोधित किया।


सपा सरकार में प्रदेश लालटेन युग में आ गया था : स्वतंत्र देव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मुफ्त बिजली देने का राग अलाप रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता भूली नहीं है कि उनकी सरकार ने प्रदेश को लालटेन युग में ला दिया था। जन विश्वास यात्रा की समापन सभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह कहा कि सपा शासन में केवल मैनपुरी, इटावा, रामपुर, कन्नौज और आजमगढ़ को बिजली मिलती थी जबकि पूरा प्रदेश अंधकार में डूबा रहता था। उन्होंने कहा कि 2014, 2017, 2019 में लगातार जनता की ओर से नकारे गए अखिलेश यादव अब सत्ता हासिल करने के लिए जनता को भ्रमित करने का कोई तरीका नहीं छोड़ रहे है। उन्होंने कहा कि लेकिन प्रदेश की जनता ने अखिलेश का कुशासन भी देखा है और योगी सरकार का सुशासन भी देखा है। प्रदेश की जनता खुद समझ रही है कि फर्क साफ है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन जनता इस बार भी उन्हें विपक्ष में ही बैठाने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed