फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP celebrated its 41st foundation Day in Lucknow.

भाजपा ने सिद्धांत और विचारधारा के बल पर सुशासन दिया : स्वतंत्र देव

Wed, 07 Apr 2021 08:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Apr 2021 08:33 AM IST
सार

- पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर प्रदेश मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल संबोधन भी हुआ प्रसारित
 

विज्ञापन
BJP celebrated its 41st foundation Day in Lucknow.
भाजपा कार्यालय पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपनी राष्ट्रनिष्ठा, सिद्धांतों और विचारधारा के बल पर देश व प्रदेश में सुशासन देने वाली सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पार्टी के लक्ष्य को साकार कर गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिकों, वंचितों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ बहुत से षड्यंत्र हुए, पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर लंबे संघर्ष के बाद पार्टी ने गौरवशाली इतिहास रचा है। भाजपा के लिए राजनीतिक सत्ता का सुख भोगने का साधन नहीं है बल्कि भाजपा के लिए राजनीति सेवा का एक माध्यम है।

विज्ञापन


पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर पार्टी दफ्तर स्थित सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल संबोधन भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के स्थापना के समय 1980 में मुंबई में हुए अधिवेशन में शामिल होने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पूर्व महानगर अध्यक्ष लखनऊ मनोहर सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार शुक्ला, पूर्व महानगर महामंत्री विनोद बाजपेयी, बृज किशोर द्विवेदी, पूर्व नगर मंत्री महिला मोर्चा सुधा द्विवेदी को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने 40 वर्ष के सफर में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए सबसे पहले देश और उसके बाद दल है। उन्होंने कहा कोरोना से जंग अभी समाप्त नहीं हुई है। पार्टी के कार्यकर्ता जिस प्रकार से वैक्सीन अभियान से जुड़कर सरकार का सहयोग कर रहे हैं वह अनुकरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लगभग ढाई हजार से अधिक स्थानों पर एलईडी टीवी व अन्य डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुना। सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। प्रदेश मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, ब्रजेश पाठक, सतीश द्विवेदी, उपेन्द्र तिवारी, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, ब्रज बहादुर, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव उपस्थित थे।

- पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर प्रदेश मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल संबोधन भी हुआ प्रसारित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed