देर से ही सही शुरू हुआ लौह संग्रह अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार पटेल की लौह प्रतिमा निर्माण के लिए लोहा दान का अभियान
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लौह दान संग्रहण सहयोग समिति के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने मोहनलालगंज के समेसी गांव में चौपाल लगाकर इसका श्रीगणेश किया।
उन्होंने कहा, लौह संग्रह अभियान आज से पूरे प्रदेश में प्रत्येक ब्लॉक पर शुरू हो गया है। यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा।
सिंह ने कहा, पटेल की
प्रतिमा आने वाले वर्षों में देश की भावी पीढ़ी को राष्ट्र की अस्मिता व
गौरव की याद दिलाती रहेगी।
चूंकि प्रतिमा बनाने में हर गांव का लोहा और
मिट्टी इस्तेमाल होगी, इस नाते देश को एकता के भावात्मक सूत्र में बांधने
में भी मदद मिलेगी।
प्रतिमा के जरिये भावी पीढ़ी को हमेशा यह याद रहेगा कि
देश को विशाल स्वरूप देने के लिए सरदार पटेल ने कितना परिश्रम किया।