फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP breaks the record of 99 years in election.

99 साल का इतिहास टूटा, स्नातक चुनाव भाजपा ने जीता

Fri, 23 Jan 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Jan 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP breaks the record of 99 years in election.

उन्नाव, कानपुर नगर और कानपुर देहात स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने निर्दलीय प्रत्याशी मानवेंद्र स्वरूप को 1816 वोटों से हरा दिया है। यह सीट पहली बार भाजपा के पास आई है।

विज्ञापन


वर्ष 1916 से स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की यह सीट स्वरूप परिवार के पास थी। लगातार 34 साल एमएलसी रहे जगेंद्र स्वरूप के निधन के बाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का उपचुनाव हुआ था। इस जीत से भाजपाई गदगद हैं।
विज्ञापन


प्रेक्षक दीपक त्रिवेदी और रिटर्निंग अफसर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने मतगणना के दूसरे दिन शुक्रवार परिणाम घोषित कर जीत का प्रमाण पत्र अरुण पाठक को दिया। जीत के बाद भाजपाइयों ने दिन में ही पटाखे फोड़े। भाजपा का दावा है कि इस चुनाव में मोदी का जादू चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल वैध मतों का 50 फीसदी मत हासिल करने वाले प्रत्याशी को ही विजेता माना जाता है। प्रथम वरीयता (नंबर-1 की वोटिंग) की मतगणना में किसी भी प्रत्याशी को 50 फीसदी वोट नहीं मिले। इस कारण द्वितीय वरीयता के मतों की गणना कराई गई।

इस तरह पहले स्‍थान पर पहुंचा भाजपा प्रत्याशी

BJP breaks the record of 99 years in election.

इस वरीयता के वोटों की गिनती से भी किसी प्रत्याशी को जरूरी वोट नहीं मिले। इसके बाद प्रत्याशियों का एलिमिनेशन राउंड शुरू हुआ। सबसे कम वोट पाने वाले अंतिम प्रत्याशी को वोटिंग लिस्ट से हटाया गया।

जो प्रत्याशी हटा, उसको मिले मतों को अलग-अलग वरीयता के हिसाब से प्रत्याशियों में बांटा गया। यह सिलसिला अंतिम के 13वें प्रत्याशी से शुरू हुआ और नौवें नंबर के प्रत्याशी डॉ. विवेक द्विवेदी तक जाकर खत्म हुआ।

26 अतिरिक्त वोट पाकर अरुण पाठक पहले पायदान पर आ गए। हालांकि किसी प्रत्याशी को निर्धारित कोटे का 31683 वोट नहीं मिल सका था लेकिन दो प्रत्याशियों के बीच ज्यादा वोट पाने के कारण भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया।

अंतिम दो प्रत्याशियों में 50 फीसदी वोट पाने की अनिवार्यता नहीं थी। मतगणना में 63364 वोट वैध मिले थे, जिससे के जीत का कोटा तय किया गया था।

एक नजर में
कुल वोटर--2,32,843
पड़े वोट--68,063
वैध मत--63,364
अवैध मत--4626

देखें, किसे कितने वोट मिले

BJP breaks the record of 99 years in election.

प्रत्याशी--मिले वोट
अरुण पाठक (भाजपा)--25,133
मानवेंद्र स्वरूप--23,317
डॉ. विवेक द्विवेदी--10,242
डॉ. अवधेश प्रताप सिंह--4933

ज्ञानेंद्र शुक्ला--1045
मुकेश कुमार यादव--889
अभिषेक दीक्षित--831
मयंक श्रीवास्तव--381

अवधेश सिंह--359
विवेक कटियार--321
डॉ. सुनीता मिश्रा--39
सतेंद्र सिंह यादव--35
सुरेंद्र सिंह--27

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed