फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp beti samman protest against bsp

दयाशंकर के परिवार को मिलेगी सुरक्षा, पत्नी बोली, मायावती पर लगे पॉक्सो एक्ट

Sat, 23 Jul 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jul 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
bjp beti samman protest against bsp
स्वात‌ि स‌िंह - फोटो : amar ujala

आईजी सतीश गणेश ने एसएसपी को स्वात‌ि स‌िंह की अपील पर सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं। बता दें क‌ि बसपा के प्रदर्शन के बाद बीजेपी से निष्काषित नेता दयाशंकर की पत्नी स्वात‌ि स‌िंह ने अपने परिवार पर खतरे की आशंका जताकर सुरक्षा का मांग की थी। 

विज्ञापन


वहीं स्वात‌ि स‌िंह का ये भी कहना है क‌ि वह चाहती हैं क‌ि मायावती और नसीमुद्दीन पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हो।

बता दें क‌ि बीते दिनों पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर ने मायावती के बारे में अपशब्द कहे थे जिसके विरोध में बसपा ने दयाशंकर के परिवार के खिलाफ अभद्र नारे लगाए।
विज्ञापन


इस घटना के बाद दयाशंकर की मां तेतरादेवी ने मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ हजरतगंज थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। वहीं दयाशंकर की मां और पत्नी ने बसपाइयों और मायावती से परिवार को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजरतगंज में पुल‌िस से भ‌िड़े भाजपाई

bjp beti samman protest against bsp
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी सतीश गणेश ने एसएसपी मंजिल सैनी को दयाशंकर परिवार को जरूरी सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं अपशब्दों के विरोध में अब भाजपाई शन‌िवार को सड़क पर उतरे। सीएम आवास घेरने जा रहे भाजपाइयों की हजरतगंज में पुल‌िस से भ‌िडंत हो गई। 

बता दें क‌ि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि दयाशंकर के परिवार की लड़ाई भाजपा लड़ेगी।  बसपाइयों की इस अभद्रता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने नारा दिया, बेटी के सम्मान में, बीजेपी मैदान में। ये प्रदर्शन सिर्फ लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने इसी नारे से प्रदर्शन किया और नसीमुद्दी सिद्दीकी सहित अभद्र भाषा बोलने वाले सभी बसपाइयों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed