फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp attacked on sp govt

अखिलेश के आजम बोले, बेशर्म है बसपा

Wed, 19 Feb 2014 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Feb 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
bjp attacked on sp govt

ज्यों ही विधानमंडल सत्र की कार्यवाही शुरू हुई बसपा के विधायक अपनी सीट छोड़कर वैल में आ गए और और राज्यपाल को बैनर पोस्टर दिखाने लगे।

विज्ञापन


इन पोस्टरों पर लिखा था कि अखिलेश तेरे राज में गन्ना जलता खेत में, इसके अलावा अवैध खनन पर भी बैनर्स सदन में लहराए गए।

बसपा ने क्या कहा

bjp attacked on sp govt

बसपा नेताओं ने अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इन नेताओं का कहना था कि सपा सरकार ने गरीबों के ल‌िए कुछ नहीं किया है।

यह सरकार अवैध खनन को बढ़ावा दे रही है और इसके सभी नेता इससे धनउगाही करते हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने तो इसमें मुख्यमंत्री तक का नाम ले लिया।

उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार गरीबों के घर, संपत्ति, जमीन पर कब्जा कर ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा आजम ने

bjp attacked on sp govt

बसपाई नेताओं के इस तरह के हंगामे पर संसदीय कार्यमंत्री आजम खां भड़क उठे। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह रवैया बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने बसपा को बेशर्म तक करार दिया।

विज्ञापन

रालोद ने तो हद पार कर दी

bjp attacked on sp govt

बसपा के नेताओं के इस हंगामे राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों ने भी साथ दिया। रालोद के विधायक वीरपाल राठी और सुदेश शर्मा ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और सदन की मर्यादा को धूल में मिला दिया।

राज्यपाल बीएल जोशी अपना अभिभाषण पूरा नहीं कर पाए और उन्हें बीच में ही लौटना पड़ा।

इन नेताओं ने शुरु से लेकर आखिर तक सदन में बवाल काटा और हंगामा किया। इनका कहना था कि सपा सरकार में पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है।

हंगामे के बाद दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित

bjp attacked on sp govt

जोरदार हंगामे के बाद यूपी विधानसभा और विधानसभा को आखिरकार गुरुवार तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है।

लेखानुदान पारित करवाने के लिए बुधवार से आहूत विधानमंडल सत्र का पहला दिन विपक्ष  के हंगामे की भेंट चढ़ गया। दोनों सदनों में बहुजन समाज पार्टी ने अपने नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और स्वामीप्रसाद मौर्य के नेतृत्व में वैल में पहुंचकर तगड़ा हंगामा किया, राज्यपाल का अभिभाषण तक पूरा नहीं हो पाया।

दोनों सदन दोपहर 12.20 तक के लिए स्थगित करने पड़े। स्थगन के बाद विधानसभा और विधान परिषद् की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई, तो बसपा-रालोद के अलावा भाजपा विधायक भी हंगामे में शामिल हो गए।

आजम खां द्वारा हंगामा करने वाले विधायकों को बेशर्म कहे जाने को भी प्रतिपक्ष ने मुद्दा बना लिया।

हंगामा थमते नहीं दिखा, तो विधान परिषद् के अध्यक्ष गणेशशंकर पांडेय और विधानसभा के अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय ने गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed