फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP appointed 36 observers for organization elections

UP : संगठन चुनाव के लिए भाजपा ने बनाए 36 पर्यवेक्षक, रमापति त्रिपाठी लखनऊ जिला एवं महानगर तथा उन्नाव देखेंगे

Thu, 05 Dec 2024 11:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 11:06 AM IST
सार

प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने नामों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी को लखनऊ जिला एवं महानगर तथा उन्नाव का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन
BJP appointed 36 observers for organization elections
एक प्रेसवार्ता में महेंद्रनाथ पांडेय file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षकों के नाम बुधवार को घोषित कर दिए। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने नामों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी को लखनऊ जिला एवं महानगर तथा उन्नाव का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी तरह मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को गाजियाबाद महानगर, नोएडा महानगर, गौतमबुद्धनगर तथा बुलंदशहर का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह मंत्री सूर्य प्रताप शाही को आगरा जिला एवं महानगर, मथुरा जिला एवं मथुरा महानगर, स्वतंत्र देव सिंह को गोरखपुर जिला एवं महानगर व महराजगंज, धर्मपाल सिंह को मेरठ जिला एवं महानगर व बागपत, नरेंद्र कश्यप को बरेली एवं महानगर व आंवला, सोमेंद्र तोमर को बलरामपुर व श्रावस्ती, जसवंत सैनी को अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रदेश उपा
विज्ञापन

ध्यक्ष पंकज सिंह को अंबेडकरनगर, अयोध्या जिला एवं महानगर, संतोष सिंह को मुरादाबाद जिला एवं महानगर व रामपुर, सुनीता दयाल को मैनपुरी, फिरोजाबाद जिला एवं महानगर का पर्यवेक्षक बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र, अमर पाल मौर्य को जालौन, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, अनूप गुप्ता को प्रयागराज महानगर, गंगापार, यमुनापार एवं कौशांबी, प्रियंका रावत को फतेहपुर व महोबा, संजय राय को बाराबंकी व रायबरेली, सुभाष यदुवंश को लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, रामप्रताप सिंह चौहान को झांसी जिला एवं महानगर व ललितपुर, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि को मुजफ्फरनगर व बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है। 

प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर को हापुड़ व गाजियाबाद, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचंद्र कनौजिया को औरैया व इटावा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रभा शंकर पांडेय को सहारनपुर जिला एवं महानगर, डाॅ. एमपी सिंह को शाहजहांपुर जिला एवं महानगर व पीलीभीत, विनोद पांडेय को अलीगढ़ जिला एवं महानगर व हाथरस, शेषनाथ आचार्य को बहराइच, गोंडा, राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह को संभल व अमरोहा, चौधरी तेजवीर सिंह को सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी को शामली, अक्षयवर लाल गौंड को लालगंज, आजमगढ़, मऊ का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 


पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री जय प्रकाश चतुर्वेदी को कानपुर उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण, पूर्व प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार को कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, महोबा, अश्वनी त्यागी को जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को वाराणसी महानगर एवं जिला, चंदौली, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को बदायूं, कासगंज, एटा, लल्लू सिंह को कुशीनगर, देवरिया, बलिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण को बस्ती जिला का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed