{"_id":"5ad31fbc4f1c1b65098b4909","slug":"bjp-announced-mlc-candidates-name-for-uttar-pradesh-vidhan-parishad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी-बिहार विधान परिषद चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, सपा-बसपा के बागियों को भी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-बिहार विधान परिषद चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, सपा-बसपा के बागियों को भी मौका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 15 Apr 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा रविवार को कर दी। भाजपा ने सपा और बसपा से आए नेताओं को भी मौका दिया है। वहीं, भाजपा द्वारा छोड़ी गई 11वीं सीट पर अपना दल (एस) के अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
बताते चलें कि विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होने हैं। इसकी अधिसूचना 9 अप्रैल को जारी की गई थी। 16 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तारीख है।भाजपा के पास 11 और गठबंधन के पास दो उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त मत होने के कारण चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है। चुनावों का परिणाम 26 अप्रैल को शाम तक घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा और बसपा विधायक दल के नेता सुनील कुमार चित्तौड़ सहित 13 सदस्यों का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो रहा है। इनमें सपा के 7, भाजपा के 2, बसपा के 2 और एक रालोद के हैं। अंबिका चौधरी के इस्तीफे से एक सीट पहले से खाली है।
विज्ञापन
विधान परिषद की 13 में से 11 सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित है। 11वां उम्मीदवार अपना दल से होगा। चर्चा है कि अपना दल से आशीष सिंह पटेल उम्मीदवार हो सकते हैं। सपा-बसपा गठबंधन को दो सीटें मिलनी लगभग तय है।
ये हैं बीजेपी के उम्मीदवार
बीजेपी द्वारा जारी लिस्ट
- डॉ महेंद्र सिंह
- मोहसिन रजा
- सरोजनी अग्रवाल
- बुक्कल नवाब
- यशवंत सिंह
- जयवीर सिंह
- विद्यासागर सोनकर
- विजय बहादुर पाठक
- अशोक कटारिया
- अशोक धवन
इन सदस्यों का पूरा हो रहा है कार्यकाल
अखिलेश यादव
1. अखिलेश यादव
2. अंबिका चौधरी
3. उमर अली खान
4. मोहसिन रजा
5. नरेश चंद्र उत्तम
6. मधु गुप्ता
7. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह
8. मुश्ताक
9. रामसकल गुर्जर
10. डॉ. विजय यादव
11. राजेंद्र चौधरी
12. डॉ. विजय प्रताप
13. सुनील कुमार
2. अंबिका चौधरी
3. उमर अली खान
4. मोहसिन रजा
5. नरेश चंद्र उत्तम
6. मधु गुप्ता
7. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह
8. मुश्ताक
9. रामसकल गुर्जर
10. डॉ. विजय यादव
11. राजेंद्र चौधरी
12. डॉ. विजय प्रताप
13. सुनील कुमार
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बिहार में सुशील कुमार मोदी, मंगल पांडेय और संजय पासवान के नाम का एलान किया गया है।