{"_id":"9fd9f72aed613f6cb95261313a7ec1b6","slug":"bjp-and-sp-come-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्रिकेट मैच' पर आमने-सामने आए सपा, भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'क्रिकेट मैच' पर आमने-सामने आए सपा, भाजपा
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 31 Jul 2014 02:57 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने मुख्यमंत्री एकादश और आईएएस एकादश के बीच हुए मैत्री क्रिकेट मैच में करोड़ों रुपये के खर्च पर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बुधवार को यहां कहा कि मीडिया रिपोर्टों में एक दिन के मैच पर 2.25 करोड़ रुपये खर्च होने की बात आ रही है।
सरकार को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिजूलखर्ची में सरकार ने पहले भी रिकॉर्ड कायम किया है।
कन्या विद्याधन वितरण कार्यक्रमों पर भी पानी की तरह पैसा बहाया गया था।