फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp and sangh in tension

बड़बोलों के मुंह सिलने को भाजपा संघ की बैठक

Mon, 02 Sep 2013 02:09 AM IST
लखनऊ/अखिलेश वाजपेई
लखनऊ/अखिलेश वाजपेई Updated Mon, 02 Sep 2013 02:09 AM IST
विज्ञापन
bjp and sangh in tension

यूपी को लेकर संघ परिवार और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की चिंता दूर नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


खासतौर से संघ को इस बात की फिक्र है कि यूपी के नेताओं का बड़बोलापन और खींचतान कहीं लोकसभा चुनाव के लिए बना बनाया खेल बिगाड़ न दे।

इसीलिए उसने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को समय रहते प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाकर समझाने, आगाह करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का निर्देश देने को कहा है। इसके तहत सूबे के सभी प्रमुख नेताओं को 17 सितंबर को दिल्ली बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बैठक में बुलाए गए नेताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुटबाजी छोड़कर चुनाव में जुटने का निर्देश दिया जाएगा। साथ ही उन्हें अनावश्यक बयानबाजी से भी बाज आने की चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही घर बैठे रहने के बजाय लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय होने की हिदायत भी दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो कुछ बड़े नेताओं को कद और उम्र का हवाला देकर चुनावी राजनीति के बजाय दूसरी भूमिका निभाने का आग्रह भी बैठक में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, सह महामंत्री (संगठन) सौदान सिंह, पूर्व केंद्र्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी, प्रदेश प्रभारी अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, केशरीनाथ त्रिपाठी, डा. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, सांसद योगी आदित्यनाथ, लखनऊ से सांसद लालजी टंडन, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाभारती,  मुख्तार अब्बास नकवी, सतपाल मलिक, महामंत्री वरुण गांधी, विधानमंडल दल नेता हुकुम सिंह, राष्ट्रीय मंत्री विनोद पाण्डेय, विधान परिषद में भाजपा के नेता डा. नैपाल सिंह के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविद, प्रदेश सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया, सत्येन्द्र कुशवाहा, त्रिवेन्द्र सिंह रावत को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed