फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP alleges SP for anarchy.

सरकार के इशारे पर पुलिस कर रही तांडव: भाजपा

Sun, 07 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP alleges SP for anarchy.

विपक्षी दलों ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से दखल की मांग की है। भाजपा ने इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भी दिया है। भाजपा का आरोप है कि डेढ़ सौ ब्लॉकों में सरकार प्रायोजित अराजकता है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल ने कहा है कि सपा का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है, इसलिए इस चुनाव में हिंसा, जोर-जबरदस्ती और प्रशासन का एकपक्षीय रुख देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस पूरे प्रदेश में नंगा तांडव कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 से 22 जिलों के 112 से लेकर 154 ब्लॉकों में सत्ता प्रायोजित अराजकता की खबर है। प्रमुख पद के प्रत्याशियों को डराया-धमकाया गया, उनके प्रस्तावकों को पुलिस ने उठा लिया। यह सब मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हो रहा है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पर्चे रद्द किए जा रहे हैं।

नामांकन के लिए जारी रही महिला को किया अपमानित

BJP alleges SP for anarchy.

सुल्तानपुर में ब्लॉक धनपतगंज में नामांकन करने जा रही जानकी देवी को गालियां दी गईं और सरकार की धौंस देते हुए गाड़ी में खींचने का प्रयास किया गया। कानपुर के कल्याणपुर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह चन्देल के परिवार में तीन बीडीसी सदस्य हैं। उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।

डॉ. वाजपेयी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन देकर देवरिया में पूर्व मंत्री सूर्यप्रताप शाही के साथ हुए घटनाक्रम और फीरोजाबाद में नामांकन के समय हुई गुंडागर्दी का हवाला दिया है।

कहा है कि जिस दिन से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कार्यक्रम घोषित हुआ है, उसी दिन से सत्तारूढ़ दल और उसके प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के लिए जिलों का पुलिस प्रशासन पूरी ताकत से लगा है। विपक्षी प्रत्याशी और उनके समर्थक बीडीसी सदस्यों पर फर्जी मुकदमे कायम किए जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियां पैदा की जा रही हैं कि वे मतदान न कर सकें।

उन्होंने कहा, लखनऊ के काकोरी ब्लॉक के प्रत्याशी राम विलास रावत के प्रस्तावक बीडीसी सदस्य को पुलिस ने उठा लिया। जौनपुर के  खुटहन में निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह का नामांकन जमानत राशि की रसीद न लगाने का कारण रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed