{"_id":"93752d48eeaa4c8b90c6d276dc5dfdcf","slug":"bjp-agra-rally-film-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की फिल्म में दिखेंगे 'चाय वाले मोदी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की फिल्म में दिखेंगे 'चाय वाले मोदी'
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ
Updated Mon, 18 Nov 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का दावा है कि आगरा में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी इस रैली में कई ऐसे कारनामे भी करने जा रही है, जो अब तक न देखे गए होंगे और न ही इनके बारे में सुना गया होगा।
वाजपेयी ने कहा है कि आगरा रैली में मोदी पर एक फिल्म भी दिखाई जाएगी। इस मौके पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें मोदी के जन्म से लेकर अब तक के चित्र होंगे।
चाय वाले से अब तक की यात्रा
मोदी पर बनी एक फिल्म में चाय बेचने वाले लड़के से आज तक की मोदी की यात्रा शामिल की गई है। साथ ही एक माडल भी रखा जाएगा। जिसमें आज के भारत की स्थिति और मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की स्थिति का विस्तृत विवरण होगा।
विज्ञापन
अटल की तस्वीरें भी होंगी
एक सवाल पर डा. वाजपेयी ने कहा कि प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी की भी 40 तस्वीरें होंगी। जिनमें अटल के गृहस्थान बटेश्वर से जुड़ी तस्वीरें भी शामिल हैं। प्रदर्शनी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की बनने वाली सबसे ऊंची प्रतिमा का माडल भी रखा जाएगा।
विज्ञापन