{"_id":"61b1994bd5fb354e8b5bbc9e","slug":"bjp-added-25-lakh-new-voter-to-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने 25 लाख नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जुड़वाए, युवा व महिलाओं पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने 25 लाख नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जुड़वाए, युवा व महिलाओं पर नजर
Thu, 09 Dec 2021 11:21 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:21 AM IST
सार
यूपी की कई सीटों पर चुनाव में जीत का अंतर करीब पांच हजार तक ही होता है। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भाजपा ने निर्वाचन आयोग का सहयोग करते हुए 25 लाख नए मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कराया है। पार्टी की ओर से अब नए युवा और महिला मतदाताओं से लगातार संपर्क एवं समन्वय कर उनका मत एवं समर्थन हासिल करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने का लक्ष्य रखा था। 403 विधानसभा क्षेत्रों में 20 लाख 15 हजार नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाए जाने थे। लेकिन पार्टी ने लक्ष्य से अधिक करीब 25 लाख मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कराया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए विशेष शिविर लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि अब पार्टी कार्यकर्ता दावे और आपत्तियों का निस्तारण कराने में भी जुटे हैं।
विज्ञापन
नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा
एक विधानसभा क्षेत्र में औसतन पांच से छह हजार नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि विधानसभा चुनाव में अनेक सीटें ऐसी होती है जहां जीत हार का अंतर पांच हजार तक ही होता है। ऐसे में नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का महत्व बढ़ जाता है। भाजपा की ओर से नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी।