फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp, aap, congress in delhi assembly election results

दिल्ली LIVE: करारी हार के बाद शीला ने इस्तीफा भेजा

Sun, 08 Dec 2013 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 08 Dec 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
bjp, aap, congress in delhi assembly election results

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर हुए वोटिंग की मतगणना के रूझानों में भाजपा को अरविंद केजरीवाल की आप से कड़ी टक्कर मिल रही है।

विज्ञापन


रूझानों में अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर शीला दीक्षित से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन कृष्णा नगर सीट पर 11 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

दिल्ली की सभी 70 सीटों की मतगणना के लिए कुल 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

त्रिकोणीय मुकाबला
राजधानी में पहली बार ऐसा मौका है कि जब त्रिकोणीय मुकाबले के कारण राजनीतिक पंडित नतीजों को लेकर असमंजस में हैं। पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई थी, मगर मैदान में उतरे नए खिलाड़ी आम आदमी पार्टी ने पूरे चुनाव का रुख बदल दिया है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से डॉ. हर्षवर्धन जबकि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अपनी साख बचाती नहीं दिख्ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली सीट पर लोगों की खास नजर रहेगी। इस विधानसभा सीट से शीला दीक्षित चुनाव मैदान में हैं। उनको आप से अरविंद केजरीवाल और भाजपा से विजेंद्र गुप्ता कड़ी टक्कर दे रहे हैं। एक्जिट पोल के अनुसार शीला दीक्षित पर हार का खतरा मंडरा रहा है।

रिकॉर्ड मतदान
दिल्ली में चार दिसंबर को रिकॉर्ड 65.48 फीसदी मतदान हुआ है। इस बार 16 लाख से अधिक नए मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस बार 65.78 फीसदी पुरुषों ने जबकि 65.17 फीसदी महिलाओं मतदान किया।

राजधानी में इस बार 1,19,32,069 मतदाता थे और उनमें 78,14,117 ने मताधिकार का प्रयोग किया।

एग्जिट पोलों की मानें तो इस बार कांग्रेस सत्ता गंवा सकती है। दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस ने पिछली बार 43 और भाजपा ने 23 सीटें हासिल की थीं।

दिल्ली में पिछले चुनाव में 1,07,26,573 मतदाताओं में से 61,77,344 मतदाताओं ने वोट डाले थे। जिनमें से कांग्रेस को 24,89,816 मत, भाजपा को 22,44,629 मत और बसपा को 8,67,672 मत मिले थे।


सुरक्षा
राज्य के 9 जिले में 14 मतगणना केंद्र पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए कुल 26 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम के आस-पास की सुरक्षा घेरे से लोकल पुलिस को दूर रखा गया है। अंदर पूरी सुरक्षा पैरामिलिट्री फोर्स जबकि बाहर की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed