{"_id":"20f78d8ce7a27bde39cefbd39e6750c0","slug":"birthday-gift-for-mulayam-singh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम ने मांगा जन्मदिन का खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम ने मांगा जन्मदिन का खास तोहफा
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Sat, 23 Nov 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शुक्रवार को सपा मुख्यालय समेत प्रदेश भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
75वें जन्मदिन पर मुलायम ने कार्यकर्ताओं से 75 लोकसभा सीटें जिताने का गिफ्ट मांगा।
उन्होंने कहा, लखनऊ पर हमने कब्जा कर लिया है। अब दिल्ली पर निशाना साधो।
सपा मुखिया के जन्मदिन पर राजधानी में कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया गया।
गीत-संगीत के साथ रक्तदान, नेत्रदान शिविर, साइकिल रैली, मरीजों को फल, गरीबों को वस्त्र वितरण आदि कर मुलायम के दीर्घायु की कामना की गई।
यहां सपा मुख्यालय पर आयोजित समारोह में मुलायम ने कहा जन्मदिन मनाना सभी सार्थक है जब यहां से सभी कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाएं।
पढ़ें-75 सालः पहलवान से नेताजी तक मुलायम
विज्ञापन
वह चाहते हैं प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतें, लेकिन उनके 75वें जन्मदिन पर 75 सीटें तो जीतकर दें तो मानेंगे कि जन्मदिन मनाया। 75 सीट जीते तो दिल्ली का तख्ता पलट देंगे।
विज्ञापन
मुलायम ने कहा प्रत्याशी कैसा भी हो, उसे जिताओ। सपा को भारी समर्थन मिल रहा है। बरेली में अब तक की सबसे बड़ी रैली हुई है।
मुकाबला सांप्रदायिक शक्तियों से हैं। उन्होंने कहा, मुझे खुशी तब होगी जब गरीबों का भी जन्मदिन इसी तरह मनाया जाएगा।
इससे पहले मुलायम सिंह व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय आए तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। केक काटकर जन्मदिन समारोह शुरूआत हुई।
मौके पर विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव, अंबिका चौधरी, अहमद हसन, राजा भैया समेत कई मंत्री व पार्टी नेता मौजूद थे।
और खबरों के लिए यहां आएं...