{"_id":"c2c9b80884c272b88487455ad5f8e0e0","slug":"birthday-celebration-of-ali-sardar-jafari","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादें होंगी ताजा ‘सरदार-ए-सुखन’ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादें होंगी ताजा ‘सरदार-ए-सुखन’ की
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 30 Nov 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
मशहूर शायर अली सरदार जाफरी ‘सरदार-ए-सुखन’ की यादें ताजा करने साहित्य प्रेमी शनिवार शाम 5 बजे राय उमानाथ बली सभागार में एकत्र होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर वक्ता इस महान कवि के साहित्य में योगदान के साथ ही उनकी जिंदगी से जुड़े प्रसंग भी साझा करेंगे।
‘लखनऊ सोसाइटी’ व ‘अमर उजाला’ की ओर से यह आयोजन ‘जन्मशताब्दी समारोह’ के अंतर्गत हो रहा है।
लखनऊ सोसाइटी के शमीम आरजू के मुताबिक, जयशंकर प्रसाद सभागार में शाम 5 से कार्यक्रम का आयोजन होगा।
जिसमें हिस्सा लेने के लिए जस्टिस हैदर अब्बास रजा, शारिब रुदौलवी, मेंहदी जाफरी, रजा जाफरी, मिर्जा शफीक हुसैन, शहनवाज कुरैशी, निर्मल दर्शन हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर चिन्मय त्रिपाठी इस महान शायर की गजलों को आवाज देंगे। जबकि मल्टीमीडिया द्वारा आतिफ हनीफ इनकी जिंदगी से जुड़े प्रसंगों पर रोशनी डालेंगे।
विज्ञापन
वहीं, प्रगतिशील शायर अली सरदार जाफरी की जन्मशती पर आल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी की ओर से शुक्रवार को निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी रोड स्थित कैफी सेमिनार हाल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता पूर्व कुलपति लविवि प्रो. रूपरेखा वर्मा ने की।