फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bird Flu Panic increased death of 20 crows six teams formed control room set up

बाराबंकीः बाग में मरे मिले 20 कौवे, छह टीमें गठित कर खोला गया कंट्रोल रूम

Fri, 08 Jan 2021 10:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Jan 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu Panic increased death of 20 crows six teams formed control room set up
कौवों में भी बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के बाद जिले में अब बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को सिरौलीगौसपुर तहसील के बदोसरायं में स्थित एक बाग में 20 कौवों की मौत के बाद लोगों में दहशत बढ़ गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। वहीं पशुपालन विभाग ने कंट्रोल रूम की स्थापना कर छह टीमें गठित कर दी हैं।  इन टीमों ने कुक्कुट संचालकों को पूरी तरह से सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। उधर जिला अस्पताल में भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


कौवों की मौत की सूचना पर पशु चिकित्सा आधिकारियों की एक टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने बताया कि मृत कौवों को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल स्थित लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। सरकार ने इन छह राज्यों को कार्य योजना के अनुसार बीमारी पर काबू पाने का निर्देश दिया है। वहीं, दिल्ली के हस्तसाल विलेज के डीडीए पार्क में 16 पक्षियों की आकस्मिक मौत हो गई, जिनके नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

 एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 'अब तक छह राज्यों (केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात) में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पता चला है कि केरल के दोनों प्रभावित जिलों में पक्षियों को मारने का अभियान खत्म हो गया है। संक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया जारी है।' बयान में कहा गया है कि अभी तक एवियन इंफ्लूएंजा (एआई) से अछूते रहे राज्यों से भी पक्षियों का आकस्मिक मौत के लेकर सतर्क रहने और तत्काल इसकी जानकारी देने का अनुरोध किया गया है। 


प्रभावित राज्यों केरल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के दौरे के लिए केंद्रीय टीमों का गठन किया गया है जो हालात पर नजर रखते हुए महामारी संबंधी आवश्यक जांच करेंगी। सरकार ने कहा कि आईसीएआर-निषाद ने नमूनों की जांच के बाद हरियाणा के पंचकूला की दो पॉल्ट्री फर्मों में एवियन इंफ्लुएंजा संक्रमण होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed