फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   biometric attendence in Lucknow Sachivalaya.

सचिवालय में अब लगेगी बायोमीट्रिक अटेंडेंस, सीएम का आदेश जारी

Thu, 13 Apr 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Apr 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
biometric attendence in Lucknow Sachivalaya.
सचिवालय - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सचिवालय प्रशासन की व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी जल्द सचिवालय कर्मियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन


सचिवालय परिसरों की सुरक्षा को चुस्त-दुरुस्त और सुदृढ़ करें। सफाई और रख-रखाव पर भी खास ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री शास्त्री भवन में सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रस्तुतीकरण के अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सचिवालय में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश हर हाल में रोका जाए। पत्रावलियों का त्वरित निपटारा समयबद्ध होना चाहिए। अधिकारियों के स्तर पर पत्रावलियों का निपटारा तीन कार्य दिवसों में हो जाना चाहिए।

विज्ञापन

अधिकतम सात दिनों में हो पत्रावलियों का निपटारा

biometric attendence in Lucknow Sachivalaya.

उन्होंने कहा, किसी एक स्तर पर पत्रावलियों का निपटारा अधिकतम सात कार्यदिवसों में कर दिया जाए।

सचिवालय कक्षों का आधुनिकीकरण और कार्मिकों का डाटाबेस तैयार किया जाए। पत्रावलियों और दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन का काम शीघ्रता से किया जाए।

अभिलेख कक्षों का कंप्यूटरीकरण भी किया जाए। किसी भी स्तर पर कोताही पाए जाने पर अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed