फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   biofuel will be manufactured by plastic waste in lucknow

लखनऊ में प्लास्टिक से बनेगा बॉयो फ्यूल, प्रदूषण कम करने के साथ मिलेगा रोजगार

Wed, 10 Oct 2018 11:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Oct 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
biofuel will be manufactured by plastic waste in lucknow
biofuel

प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक से बढ़ रहे प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्लास्टिक जनित कूड़े से बॉयो फ्यूल तैयार करने का फैसला किया है। पीपीपी मोड पर इस तरह का पहला प्लांट लखनऊ में लगाया जाएगा। नगर विकास विभाग के इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


राजधानी में यह प्लांट कहां लगेगा यह अभी तय नहीं हैं, पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही आरएफपी डाक्यूमेंट एवं ड्राफ्ट के बारे में अनुबंध किया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक प्लांट में रोज 100 टन प्लास्टिक से बॉयो फ्यूल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस प्लांट को लगाने के लिए सरकार को एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। प्रस्ताव के मुताबिक प्लांट लगने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 1500 से 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं शहर में प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी शहर के लिए शुरू होगी 600 करोड़ की पेयजल परियोजना 

झांसी शहर में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए सरकार ने ‘झांसी महानगर पुनर्गठन पेयजल योजना (फेज-2)’ शुरू करने का फैसला किया है। 600 करोड़ 42 लाख रुपये खर्च वाली इस परियोजना के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।

अमृत योजना के तहत झांसी के लिए प्रस्तावित योजना को पिछले दिनों ही व्यय वित्त समिति से भी मंजूरी मिली थी। इसके तहत माताटीला डैम से पाइपलाइन के जरिए झांसी में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। परियोजना का शिलान्यास पिछले दिनों प्रधानमंत्री के हाथों होना था, लेकिन कैबिनेट से मंजूर न होने से इसे टाल दिया गया था। इस प्रस्ताव को झांसी शहर में वर्ष 2050 तक की पेयजल की आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रस्ताव के मुताबिक परियोजना पर आने वाली 600 करोड़ 48 लाख रुपये में से 267 करोड़ 48 लाख केंद्र और शेष राशि राज्य सरकार देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed