फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bill passed for atal bihari vajpayee medical university

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि की स्थापना का रास्ता साफ, विधेयक पास

Thu, 20 Dec 2018 11:01 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Thu, 20 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
bill passed for atal bihari vajpayee medical university
अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय विधेयक गुरुवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में पास हो गया। यह विश्वविद्यालय राजधानी के रहमानखेड़ा में स्थापित किया जाएगा। प्रदेश भर के सभी सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज इस विवि से संबद्ध होंगे। बाद में यहां चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई भी होगी।

विज्ञापन


सरकार की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय विधेयक 2018 बृहस्पतिवार को विधानसभा व विधान परिषद में पेश किया गया। विधानसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान बसपा के लालजी वर्मा ने जानना चाहा कि क्या यह सिर्फ संबद्ध विवि होगा या इसमें पढ़ाई व चिकित्सा की सुविधा भी होगी? 
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि इस विवि से सभी सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज, पैरा मेडिकल कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज संबद्ध होंगे। ज्यादातर प्रदेशों में इस तरह के विवि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मेडिकल कॉलेजों की पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ पारदर्शिता भी आएगी। उन्होंने लोहिया संस्थान का जिक्र करते हुए कहा कि कुलपति व कुलाधिपति को लेकर शंका की जरूरत नहीं है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ज्यादातर विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राज्यपाल हैं। हम इसे राजनीति से अलग रखना चाहते हैं। 

सपा के आनंद भदौरिया ने कहा कि विवि को अगर बुंदेलखंड में स्थापित किया जाए तो अधिक लोगों को लाभ पहुंचेगा, क्योंकि लखनऊ में पहले से एसजीपीजीआई, केजीएमयू और लोहिया इंस्टीट्यूट हैं। इस पर नेता सदन दिनेश शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि संबद्धीकरण के लिए होगा। 


...तो गैरराजनीतिक कहां रह गए राज्यपाल
सुरेश खन्ना ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि को राजनीति से अलग रखते हुए राज्यपाल को ही कुलाधिपति बनाए जाने पर बल दिया तो बसपा के लालजी वर्मा ने कहा, राज्यपाल एक पार्टी के पदाधिकारियों को दावत देते हैं तो गैरराजनीतिक कहां रह गए? हम चाहते हैं कि इसमें राज्य सरकार का हस्तक्षेप रहे। राजनीति से ऊपर क्या हो सकता है। राजनीतिक व्यक्ति को हमेशा समाज व जनता का डर रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed