{"_id":"64122a69883a5c9c0203390d","slug":"biker-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-lko1064-131246-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क के गड्ढे ने ले ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क के गड्ढे ने ले ली युवक की जान
Thu, 16 Mar 2023 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
सुशांत गोल्फ सिटी के बेस्ट प्राइस से लु-लु मॉल की तरफ जाने वाली सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से खराब है। इसी सड़क में फिसलकर आकाश पाल (18) की मंगलवार को मौत हो गई। हादसे के वक्त वह ड्यूटी पर जा रहा था। परिजनों ने कहा कि निजी बिल्डर की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई है।
सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ चौराहे के पास मंगलवार शाम को खराब सड़क पर बाइक फिसल जाने से आकाश पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, आकाश निजी वाहन चलाता था। हादसे के समय वह ड्यूटी पर जा रहा था। परिजनों ने कहा कि खराब सड़क के कारण बेटे की जान गई है, हादसा जहां हुआ, वहां करीब डेढ़ किलोमीटर तक की सड़क चलने लायक नहीं है।
विज्ञापन
जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, अभी यह सड़क निजी बिल्डर के पास ही है। इसे किसी सरकारी संस्था ने अधिग्रहीत नहीं किया है। बिल्डर ने सड़क बनाने के बाद से मरम्मत तक नहीं कराई है।