फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike riding youth dies in road accident

Lucknow News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 31 Jan 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
लखनऊ। महानगर में बुधवार रात तीन बाइकें आगे-पीछे टकरा गईं। हादसे में भीखमपुर निवासी मो. साजन (23) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सवार उनके साथी मनीष मामूली रूप से चोटिल हो गए। तीसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के वक्त तीनों बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन


परिचित ताज के मुताबिक साजन निशातगंज स्थित मोबाइल की दुकान पर काम करते थे। वह पॉलीटेक्निक में चल रहे टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने बुधवार को दोस्त मनीष के साथ गए थे। दोनों अपनी-अपनी बाइक से थे। रात 12.30 बजे दोनों लौट रहे थे। इस दौरान महानगर में सामने से आ रही मोटरसाइकिल साजन की बाइक से टकरा गई। इतने में पीछे से आ रहे मनीष की बाइक साजन की बाइक से भिड़ गई। हादसे में साजन की मौत हो गई।
विज्ञापन


दो बहनों में इकलौते भाई थे साजन

साजन दो बहनों आयशा और साबिया में इकलौते भाई थे। पुलिस ने जब घटना की जानकारी साजन की मां रुखसाना व पिता अनवर को दी तो वे बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed