फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike riders slip on slippery substance on the road, 12 injured

Lucknow News: सड़क पर फैले चिकने पदार्थ पर फिसले बाइक सवार, 12 घायल

Sat, 20 Dec 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bike riders slip on slippery substance on the road, 12 injured
हादसे में घायल बाइक सवार।
लखनऊ। ठाकुरगंज में शुक्रवार रात सड़क पर फैले चिकने पदार्थ पर 12 बाइक सवार फिसल कर घायल हो गए। दमकल ने मौके पर पहुंच कर सड़क साफ कर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे चौराहे पर मोबिल ऑयल जैसा चिकना पदार्थ फैला हुआ था। इसी पर गिरकर अंधे की चौकी निवासी स्कूटी सवार इमरान, उनके दोस्त व दस अन्य बाइक सवार गिर गए। हादसे में किसी के पैर तो किसी के चेहरे पर चोटें आ गईँ। मामले की जानकारी दमकल कर्मियों को दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा कर उनका प्राथमिक उपचार कराया। वहीं, फायर स्टेशन चौक से एक गाड़ी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में सड़क साफ कर दी।
विज्ञापन


आधे घंटे लगा रहा जाम

इंस्पेक्टर ने बताया कि आधे घंटे में हालात सामान्य हो गए। हालांकि इस दौरान जाम लग गया। पुलिस और यातायात कर्मियों ने थोड़ी देर में जाम समाप्त करा दिया।

हादसे में घायल बाइक सवार।

हादसे में घायल बाइक सवार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed