फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider uncle and nephew died in the accident, nephew injured

Lucknow News: हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, भांजा घायल

Sat, 29 Mar 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider uncle and nephew died in the accident, nephew injured
हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, भांजा घायल
लखनऊ। सैरपुर इलाके में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बाराबंकी के देवा बरवास गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव (28) व उनके भतीजे अमन (16) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हरिश्चंद्र का भांजा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।
विज्ञापन


हरिश्चंद्र के बड़े भाई भारत ने बताया कि बृहस्पतिवार को भाई, भतीजा व भांजे के साथ रिश्तेदार की बेटी के मुंडन में शामिल होने सैरपुर स्थित पल्हरी गांव गया था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तीनों लौट रहे थे। पल्हरी गांव में मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी बाइक दूर तक घिसटती चली गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोनू की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। तीनों को अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने हरिश्चंद्र व अमन को मृत घोषित कर दिया। मोनू की हालत गंभीर है। हादसे के दौरान हरिश्चंद्र ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उनकी व अमन की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। इंस्पेक्टर सैरपुर का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होकर गिरी थी, किसी वाहन से टक्कर नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से परिवार में मचा कोहराम

हरिश्चंद्र खेती किसानी करते थे। परिवार में पत्नी ममता, एक बेटा व दो बेटियां हैं। अमन के परिवार में पिता राजा कैटरर हैं। वह कक्षा-9 का छात्र था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में मां संगीता व छोटी बहन पल्लवी है।


रोडवेज बस की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी की मौत
लखनऊ। इटौंजा के खेसरावा गांव निवासी राजेश तिवारी (58) आईआईएम रोड स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। उनके बेटे प्रदीप के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे पिता बिजली का बिल जमा करने इटौंजा पावर हाउस बाइक से जा रहे थे। अर्जुनपुर के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पत्नी सरला की चार साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed