{"_id":"69655f6f4faa0fd70508c6c3","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-parked-dumper-lucknow-news-c-13-lko1096-1556313-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खड़े डंपर से टक्कर, बाइक सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खड़े डंपर से टक्कर, बाइक सवार की गई जान
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। सीतापुर हाईवे पर रविवार रात बाइक सवार खड़े डंपर से टकरा गया। राहगीरों की मदद से उसे राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के सिर पर चोट लगी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
इटौंजा के पृथ्वीपुर निवासी सुनील राजपूत (32) अलीगंज के प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। चचेरे भाई आशीष ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे घर लौटते वक्त रामपुर बेहड़ा गांव के नजदीक आहूजा पंप के सामने सुनील की बाइक हाईवे किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।
सुनील के परिवार में पत्नी गुड़िया व दो अविवाहित बहनें हैं। सुनील ने एक माह पहले छोटी बहन शोभा का विवाह किया था। परिवार में कमाने वाला और कोई नहीं है। इकलौते भाई की मौत से परिवार सदमे में है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे देखकर पुलिस जांच कर रही है।