फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider injured after colliding with cattle fighting on the road, dies

Lucknow News: मार्ग पर लड़ रहे मवेशियों से टकराकर बाइक सवार घायल, तोड़ा दम

Tue, 11 Jun 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 11 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after colliding with cattle fighting on the road, dies
 अंकित पाठक (फाइल फोटो)  - फोटो : संवाद
श्रावस्ती। बहन की शादी का निमंत्रण देने जा रहे युवक की बाइक सोमवार सेमरी इकौना मार्ग स्थित गोड़पुरवा के निकट सड़क पर लड़ रहे मवेशियों से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बहराइच ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं इसी बीच भिनगा से इकौना जा रहा बाइक सवार भी बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर मवेशी से टकराकर पलट गया। घटना में बाइक सवार दंपती व पुत्री घायल हो गई। जिन्हें इकौना के निजी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम खरगौरा बस्ती निवासी प्रदीप पाठक उर्फ ननकऊ की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उनकी पुत्री शुभी का विवाह बहराइच जिले के थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम वइनी निवासी रमन पुत्र छोटकऊ मिश्रा में तय हुआ है। 29 जून को तिलक जाना थी। बहन को देने के लिए अंकित पाठक (19) पुत्र प्रदीप पाठक ने सोमवार को ही बाइक खरीदी थी। उसी से अंकित निमंत्रण देने सोमवार भिनगा जा रहा था। रास्ते में ग्राम गोड़पुरवा के पास मार्ग पर लड़ रहे दो छुट्टा मवेशियों से उसकी बाइक टकरा गई। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। इसी बीच जिला अस्पताल में भर्ती अपने दामाद को भोजन देकर बाइक से इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सोनरई लौट रहे बृजेश (55) की बाइक भी मवेशियों से टकरा गई। घटना में बृजेश, उसकी पत्नी रानी देवी (50) व पुत्री अनीता (22) घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकित की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दंपती व उसकी पुत्री को इकौना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंकित की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed