फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider dies due to collision with bus, one serious

Lucknow News: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

Tue, 26 Nov 2024 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 26 Nov 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with bus, one serious
इकौना/ कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित खरगौरा बस्ती स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार तेज रफ्तार डबलडेकर बस की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएचसी कटरा से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन

देवरिया जिले के थाना भाटपुररानी के ग्राम बंगरा बाजार निवासी इंदल कुमार यादव (51) मंगलवार को देवरिया के ही थाना ककंधू के ग्राम विशुनपुरवा निवासी अनिल कुमार यादव (50) की बाइक से इकौना से बलरामपुर की ओर जा रहा था। बौद्ध परिपथ स्थित कटरा थाना क्षेत्र के खरगौरा बस्ती पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डबलडेकर बस की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार मार्ग पर ही दूर जा गिरे। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे इंदल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेलमेट लगी होने से अनिल की जान बच गई। कटरा पुलिस ने घायल अनिल को पीएचसी कटरा पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद चालक बस सहित भाग निकला। थाना प्रभारी कटरा गणनाथ प्रसाद का कहना है कि दुर्घटना में मृत व घायल के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई है। यह दोनों कहां से कहां जा रहे थे। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed