फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider dies after being hit by a dumper

Lucknow News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 15 Jan 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 15 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a dumper
प्रतीकात्मक तस्वीर।
सरोजनीनगर। क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे कानपुर की ओर से लखनऊ आ रहे बाइक सवार को सरोजनी नगर के कानपुर रोड स्थित दरोगा खेड़ा चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात डंपर की टक्कर लग गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सरोजनी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति का कहना है कि मृतक की बाइक में मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान कानपुर के बाबू पुरवा निवासी 52 वर्षीय शाहनवाज आलम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed