{"_id":"692617cb0293a285c80899ff","slug":"bike-collides-with-vehicle-youth-dies-lucknow-news-c-13-knp1050-1487430-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत
Wed, 26 Nov 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
सुमित की फाइल फोटो।
माल। क्षेत्र के वीरपुर दहियाताली मार्ग पर पोल्ट्री फार्म के पास मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार हरदोई के अतरौली स्थित नेवादा बाजार निवासी सुमित राजा (25) की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
सुमित के पिता गंगा प्रसाद के मुताबिक बेटा चायनीज डिश का कारीगर था। तबीयत खराब होने पर वह चार दिन पहले हरियाणा से घर चला आया था। वह सोमवार शाम सात बजे दावत में गया था। वहां से वापस आते समय हादसा हो गया।
इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि हादसे के वक्त बाइक चला रहे सुमित ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर और माथे पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात आरोपी चालक वाहन के साथ भाग गया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पिता गंगा प्रसाद की तहरीर पर केस दर्ज कर चालक सहित वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सुमित की होने वाली थी शादी
गंगा प्रसाद ने बताया कि सुमित की शादी माल के तिवारी खेड़ा गांव की काजल के साथ होनी तय थी। सगाई हो चुकी थी। हादसे के कारण दोनों परिवारों में मातम छा गया।