फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike-borne miscreants snatched a womans purse.

Lucknow News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीना

Fri, 11 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants snatched a womans purse.
लखनऊ। विभूतिखंड में सात सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने चिनहट के कमता निवासी प्राइवेट कंपनी की कर्मचारी कशिश का पर्स लूट लिया। पीड़िता के भाई अंकित पांडेय की तहरीर पर विभूतिखंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दर्ज एफआईआर के जरिये अंकित ने बताया कि सात सितंबर की सुबह छह बजे बहन विभूतिखंड स्थित डीएलएफ अपने दफ्तर जाने के लिए कैब से निकली थी। विभूतिखंड में आईजीपी के सामने वह पैदल जा रही थीं तभी पीछे से बाइक से दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया। बहन ने शोर मचाया, मगर बाइक सवार आसानी से भाग निकले। इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed