{"_id":"41d3048efffb60754fecf5498d642a8e","slug":"biggest-modi-rally-to-be-organized-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो लखनऊ में होगी नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो लखनऊ में होगी नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी रैली
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Sun, 06 Oct 2013 03:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की 24 दिसंबर को राजधानी में प्रस्तावित रैली को प्रदेश की सबसे बड़ी रैली बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
खबर है कि रैली के लिए सात लाख लोगों की क्षमता वाले रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल की बुकिंग कराई जाएगी।
रैली के आयोजक भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई का दावा है कि इस रैली में सात लाख समर्थकों को लाया जाएगा।
पार्टी पदाधिकारियों ने एलडीए और स्मारक संरक्षण समिति के अधिकारियों से बात करके रैली स्थल की जानकारी कर ली। इसका किराया 2.09 लाख रुपये है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को किराया जमा करके रैली स्थल को बुक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
हो रही है चुनाव जैसी तैयारी
दशहरे के बाद वार्ड से लेकर मंडल स्तर तक सम्मेलन कराके भाजपा रैली के लिए जोर कसेगी। रैली के लिए तैयारियों की जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने महानगर इकाई को सौंपी है। उसका पहला काम आयोजन स्थल बुक कराने का है।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि हमारे महामंत्री ने एलडीए के अधिकारियों से मुलाकात की है। हमने रैली के लिए रमाबाई रैली स्थल को चुना है। यहां करीब सात लाख समर्थकों को जुटाने की तैयारी है।
इतनी बड़ी संख्या में समर्थकों के लिए रैली स्थल से बेहतर स्थान कोई नहीं है। सुरक्षा और अन्य इंतजामों के हिसाब से भी यह स्थल बहुत बढ़िया है। रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
दशहरे के बाद चलेगा सम्मेलनों का दौर
भारतीय जनता पार्टी की मंडल से लेकर वार्ड इकाईयों तक को रैली की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा गया है। इसके लिए मंडलवार सम्मेलन कराए जाएंगे। इसके साथ ही वार्ड स्तर पर रोज सभाएं भी होंगी। इसमें रैली में अधिक से अधिक समर्थक जुटाने की कोशिश होगी।
टिकट पर अभी फैसला नहीं
मनोहर सिंह बताते हैं कि रैली में टिकट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया। दरअसल नरेंद्र मोदी की कई रैलियों के लिए 5 और 10 रुपये का टिकट लगाया गया था।
इस तरह के किसी टिकट की कोई व्यवस्था लखनऊ में भी होगी। इस पर उन्होंने बताया कि यह फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को करना है। जैसा निर्देश मिलेगा उसका पालन कराया जाएगा।
1700 बूथ लेवल अटेंडेंट
बीजेपी की महानगर इकाई ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के लिए लखनऊ के लिए 1700 बूथ लेवल अटेंडेंट (बीएलए) बना दिए हैं। ये बीएलए सरकार की ओर से नियुक्त बीएलओ के साथ मिल कर काम करेंगे।
ये बीएलए चुनाव आयोग के निर्देशों के आधार पर बनाए गए हैं। बीएलए जनता की मदद करेंगे। जिनको भी पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी आएगी, उनकी मदद ये बीएलए करेंगे।