फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big relief for industrialists in UP.

उद्यमियों को यूपी सरकार की तरफ से बड़ी राहत

Sat, 10 Jan 2015 01:43 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Jan 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Big relief for industrialists in UP.

उद्यमी यदि अपने जीवनकाल में ही अपनी औद्योगिक संपत्ति उत्तराधिकारियों को हस्तांतरित करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें कोई स्टांप शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


शासन में इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार हो रहा है। कैबिनेट से अनुमति लेकर उद्यमियों को यह सुविधा देने की तैयारी है।

प्रदेश में उद्यमी यदि अपनी जिंदगी में ही अपना कारोबार कानूनी तौर पर अपने बच्चों को सौंपना चाहें (नामांतरण) तो यह प्रक्रिया पूरी करने में स्टांप शुल्क देना पड़ता है। उद्यमी इसे अव्यावहारिक मानते रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि एक बार इंडस्ट्री के लिए परिसपंत्ति बनाने में स्टांप शुल्क अदा करने के बाद अपने जीते जी अपनी ही संपत्ति अपने परिवारीजनों को हस्तांतरित करने में दोबारा स्टांप शुल्क का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार उद्यमियों के इस तर्क पर सहमत नजर आ रही है। उद्यमियों को अपने जीवनकाल में अपनों को औद्योगिक संपत्ति नामांतरण में किसी तरह का स्टांप शुल्क न देना पड़े, इस संबंध में अंतर्विभागीय विचार-विमर्श शुरू हो चुका है।


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभागीय सहमति की कार्यवाही पूरी होते ही प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। अनुमति मिलते ही उद्यमियों की इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed