यूपी बिग न्यूज: पत्नी-बहन को मारकर युवक ने दी जान, बुजुर्ग में आया 'महिषासुर'; भाजपाई में चले लात-घूंसे
यूपी बिग न्यूज: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बिग न्यूज: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला
लखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार दोपहर उसने ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मार दी। मृतक बहन का नाम शीबा बाजपेई है। वहीं, पुलिस को मानस के घर से एक तमंचा और दो पिस्टल मिली है। साथ ही घर से मिले मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
नाग पंचमी पर 70 साल के बुजुर्ग में आया 'महिषासुर'
महराजगंज जिले में नाग पंचमी त्योहार के दिन पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के रुदलापुर गांव में 70 वर्षीय वृद्ध बुद्धिराम के शरीर में महिषासुर के प्रवेश का दावा किया गया है, जिसके बाद उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार, रुदलापुर गांव निवासी करीब 70 वर्षीय बुद्धिराम के शरीर में हर तीन वर्ष में महिषासुर का प्रवेश होता है। नाग पंचमी पर गांव के समय माता मंदिर में पूजा के दौरान यह घटनाक्रम शुरू होता है। दावा है कि इस दौरान वृद्ध जानवरों के लिए रखे घास-भूसा और जूठन तक खाने लगते हैं। पढ़ें पूरी खबर
शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के सदस्यों को आतंकी घोषित किया जाए
देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द, अखंडता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के कथित प्रयासों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस और एसटीएफ ने शाहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आईएसआई के निर्देशों पर सक्रिय यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को प्रभावित कर उन्हें कट्टरपंथ की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था। जांच में युवाओं को धन और काम का लालच देकर धमकी, आगजनी, रेकी, पोस्टर चिपकाने और पेट्रोल बम फेंकने जैसी गतिविधियों में शामिल कराने की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी में भिड़े भाजपाई, नेताओं और समर्थक में जमकर चले लात-घूंसे
कानपुर के नौबस्ता स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी के सामने कुर्सी पर बैठने को लेकर भाजपाई आपस में ही भिड़ गए। भाजपा की दक्षिण इकाई के दो नेताओं के बीच गालीगलौज के साथ ही दो बार जमकर लात-घूंसे और चप्पलें चलीं।
हंगामे के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने मारपीट कर रहे लोगों को किसी तरह से कार्यालय के बाहर निकाला। इसके बाद कार्यालय के बाहर भी मारपीट हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मामले की जांच के लिए मंच से ही पांच सदस्यीय कमेटी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी तो उसके आधार पर अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
भाजपा विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर
आगरा की फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल योगी एक खुले नाले की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे। जहां उन्होंने चौधरी बाबूलाल को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए विधायक पर टिप्पणी की थी। उसके बाद बाल योगी बुधवार को विधायक के आवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने विधायक चौधरी टिप्पणी को लेकर क्षमा मांगी थी। इसके बाद शाम को ही बाल योगी ने एक अलग वीडियो जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि विधायक के समर्थकों ने उनका क्षमा मांगने वाला वीडियो गलत तरीके से पेश किया है। पढ़ें पूरी खबर