{"_id":"665388d6b74586b3a9062553","slug":"big-mangal-celebration-in-lucknow-from-tomorrow-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कल से राजधानी में बड़ा मंगल की धूम, लगेंगे भंडारे, स्वच्छता बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कल से राजधानी में बड़ा मंगल की धूम, लगेंगे भंडारे, स्वच्छता बनाए रखने की अपील
Mon, 27 May 2024 12:39 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 May 2024 12:39 AM IST
सार
अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर में भी बड़े मंगल की तैयारी को लेकर साफ-सफाई की जा रही है। वहीं व्यापारी, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने बड़ा मंगल पर भंडारों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा नया हनुमान मंदिर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी में बड़ा मंगल की शुरुआत 28 मई से हो रही है। सभी हनुमान मंदिरों में साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ खूबसूरत लाइटिंग की जा रही है। अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर, पुराने हनुमान मंदिर और हनुमान सेतु स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बड़े मंगल को लेकर भव्य तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर की भव्यता रंग-बिरंगी लाइटों के चलते अपनी खूबसूरत छटा बिखेर रही है। रविवार शाम जब मंदिर प्रांगण इन खूबसूरत लाइटों से जगमगाया तो लोग देखते रह गए। वहीं हनुमान सेतु स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बड़े मंगल को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर को फूलों से सजाने के काम में कारीगर जुटे हुए हैं। अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर में भी बड़े मंगल की तैयारी को लेकर साफ-सफाई की जा रही है। वहीं व्यापारी, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने बड़ा मंगल पर भंडारों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। नगर निगम ने इस अवसर पर विशेष सफाई व्यवस्था के लिए रणनीति भी बनाई है।
विज्ञापन
स्वच्छ बड़ा मंगल के लिए हुई बैठक, बनी कार्ययोजना
विगत वर्षों की भांति इस साल भी कौशिक चैतन्य चिन्मय मिशन ने स्वच्छ बड़ा मंगल अभियान की शुरुआत कर दी है। इस कड़ी में इनकी पहली बैठक महानगर स्थित मिशन आश्रम में हुई। इस मौके पर लोकभारती के संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने बताया कि स्वामी कौशिक चैतन्य जी के संयोजन, हनुमत धाम के महंत रामसेवक दास, लेटे हनुमान जी मंदिर के महंत विवेक तांगड़ी और मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी के मार्गदर्शन में एक संयोजन मंडल का गठन किया गया है। प्रसाद के लिए पत्तों के दोने और पत्तल का उपयोग किया जाएगा। भंडारा स्थल का चयन के साथ ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे कि यातायात बाधित न हो। नगर निगम को सूचित कर दो बार कूड़ेदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रसाद प्राप्त करने वालों को चंदन या हल्दी-कुमकुम का तिलक कर सम्मानित किया जाएगा। सभी कार्यों के लिए सेवाभावी टोलियों की योजना और इसके लिए महिलाओं, बच्चों व युवाओं को अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन