फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big Fight between sp leaders.

सपा नेताओं में चले लात-घूंसे, जमकर हुआ बवाल!

Sun, 18 Jan 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 18 Jan 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
Big Fight between sp leaders.

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और मंडल प्रभारी नीरज शेखर के स्वागत को लेकर सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। शनिवार को सपा के मंडल प्रभारी और राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर बागपत में पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली की ओर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


उनके साथ सपा कार्यकर्ता भी चल रहे थे। दिल्ली रोड स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट पर दूसरे गुट ने स्वागत के लिए नीरज शेखर की गाड़ी रोक ली। जिस पर उनके साथ चल रहे कार्यकर्ता तैश में आ गए। पहले तो उन्होंने विरोध जताया, लेकिन नीरज शेखर के जाते ही आपस में भिड़ पड़े।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सपा युवजन सभा अध्यक्ष डॉ. तरुण देव यादव और करमवीर सिंह में जमकर लात घूंसे चले। बाद में किसी प्रकार दोनों को लोगों ने बीच बचाव कराया। डॉ. तरुण देव यादव का आरोप है कि करमवीर सिंह ने नीरज शेखर के सामने ही उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पार्टी विरोधी बताया। जबकि कर्मवीर सिंह के भाई बिल्लू प्रधान ने कहा शराब के नशे में धुत होकर तरुण देव यादव के समर्थकों ने हंगामा किया। कर्मवीर ने कोई गलती नहीं की। उधर, प्रदेश हाईकमान तक भी यह मामला पहुंच गया है।


गौरतलब है कि बागपत में सपा दो गुटों में बंटी है। इसी गुटबाजी के कारण यह मारपीट की नौबत आई। इससे पहले दोनों गुटों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप तो करते रहे, लेकिन इस तरह उलझे नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed