72,825 शिक्षक भर्ती: 24 दिसंबर को होगा अहम फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइमरी स्कूलों के लिए 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने 24 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है।
इसमें सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के आधार पर अगले चरण की काउंसलिंग पर विचार-विमर्श होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग करा चुका है।
इसमें करीब 78 फीसदी पदों के लिए अब तक पात्र अभ्यर्थी मिले हैं। चौथी काउंसलिंग 2 से 12 जनवरी तक कराने संबंधी शासनादेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश आ गया।
राज्य सरकार को दिया भर्ती का आदेश
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को टीईटी में 70 फीसदी पाने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों और 65 फीसदी पाने वाले आरक्षित वर्ग को सुप्रीम कोर्ट ने पात्र मानते हुए भर्ती करने का आदेश राज्य सरकार को दिया है।
टीईटी 150 अंक की है। इस हिसाब से देखा जाए तो सामान्य वर्ग का 105 अंक और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 97.5 अंक पर प्रशिक्षक शिक्षक बनने के लिए पात्र होंगे।
जबकि तीसरे चरण में महिला कला सामान्य वर्ग की सबसे कम मेरिट 103, महिला कला एससी की 83 , पुरुष कला सामान्य की 113 व पुरुष कला एससी की 100 अंक गई थी।
सचिव बेसिक शिक्षा 24 दिसंबर को बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक मेरिट तय करने पर विचार-विमर्श करेंगे। इसमें चौथे चरण की काउंसलिंग की तारीख में भी फेरबदल पर भी विचार हो सकता है।
इसलिए भी हुई थीं दिक्कतें
शिक्षक भर्ती से संबंधित प्रदेश के 30 जिलों ने जो सूचनाएं भेजी थी वह आधी-अधूरी थीं और इसमें से छह तो ऐसी थीं जिन्होंने प्रोफार्मा के विपरीत सूचनाएं दे दी थीं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) जिलों से सूचनाएं मिलने के बाद इसे एनआईसी को देगा।
एससीईआरटी चाहता है कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में खामियां हैं उसे दिसंबर के पहले हफ्ते से ऑनलाइन ठीक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की तीसरी काउंसलिंग 13 नवंबर को समाप्त हो चुकी है। एससीईआरटी ने डायट प्राचार्यों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द पूरी सूचना निर्धारित प्रोफार्मा पर देने को कहा था।
इन जिलों ने दोहराई गलतियां
इसके बाद भी उन्नाव, संतरविदास नगर, संतकबीरनगर, ललितपुर, संभल, श्रावस्ती, मुरादाबाद, पीलीभीत, सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, शाहजहांपुर, हरदोई, कुशीनगर, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर खीरी, अमेठी, कानपुर नगर, बिजनौर, फैजाबाद, बस्ती, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, प्रतापगढ़ और अंबेडकर नगर ने आधी-अधूरी सूचनाएं भेजी हैं।