यूपी: आईपीएस अफसरों की तैनाती में बड़ा फेरबदल जल्द, जोन से लेकर जिलों तक होगा बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादलों के लिए मंथन जारी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी खुद डीजीपी कार्यालय पहुंच कर डीजीपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंथन कर चुके हैं। जल्द ही जोन से लेकर जिलों तक के अफसरों का फेरबदल किया जाएगा।
पिछले दिनों बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इसमें एडीजी से लेकर एसपी रैंक तक के अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। अब इन अधिकारियों को समायोजित करने की जद्दोजहद की जा रही है। पिछले साल प्रांतीय पुलिस सेवा से प्रोन्नति पाने वाले कई अफसरों को नई तैनाती अभी तक नहीं दी गई है। प्रमोशन के पांच महीने बाद भी वह अपर पुलिस अधीक्षक के पदों पर काम कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि तबादलों की सूची में ऐसे अधिकारियों को भी नई तैनाती दी जाएगी। साथ ही उनके स्थान पर किन अधिकारियों को भेजा जाए, इस पर भी फैसला होना है। माना जा रहा है कि एक दो दिनों में तबादलों पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
तीन से चार जोन और रेंज में बदलाव की आहट
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के आठ जोन में से कम से कम तीन जोन इस बार तबादला सूची में प्रभावित होंगे। इसमें कुछ हाल ही में प्रोन्नति पाने वाले अफसरों को मौका दिया जा सकता है। आगरा में अजय आनंद साढ़े तीन साल से एडीजी के पद पर तैनात हैं। लंबी अवधि के कारण उनको स्थानांतरित करने की चर्चा है। इसी तरह गोरखपुर जोन में तैनात दावा शेरपा को भी लगभग तीन साल होने वाले हैं।
ऐसे में इन दोनों जोन के अलावा दूसरे जोन में भी कुछ नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। वाराणसी और आगरा जोन के आईजी प्रमोशन पाकर एडीजी बन चुके हैं। ऐसे में इन दोनों जिलों में नए आईजी की तैनाती भी तय है।