फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big changes in up cabinet on 31 october

31 अक्टूबर को नई शक्ल लेगा अखिलेश का मंत्रिमंडल

Thu, 29 Oct 2015 09:53 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
big changes in up cabinet on 31 october

यूपी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव कर लिया है। गुरुवार को दोपहर यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद के आठ मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं अखिलेश यादव ने 9 मंत्रियों के विभाग भी बदलेंगे।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल में हुए इस बड़े बदलाव के बाद राज्यपाल राम नाईक 31 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सूत्रों के अनुसार अखिलेश के मंत्रिमंडल में अब नए युवा चेहरों को शामिल किया जा सकता है। वहीं अखिलेश के भरोसेमंद कुछ राज्यमंत्रियों को तरक्की दी जा सकती है।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में नजर आएंगे ये नए चेहरे
सपा 2017 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अखिलेश यादव की कैबिनेट में फेरबदल कर सकती है। कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। नए चेहरों में एसआरएस यादव, अशोक वाजपेयी, गजाला लारी और शादाब फातिमा के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिल सकती है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
मंत्रिमंडल में नए चेहरों के साथ ही मुख्यमंत्री के कुछ भरोसेमंद राज्यमंत्रियों को भी तरक्की मिल सकती है। इनमें अरविंद सिंह गो, नितिन अग्रवाल, यासर अली शाह, अभिषेक मिश्रा को महत्वपूर्ण पद मिलने की उम्मीद है।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बीते सोमवार को अपने निवास पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के साथ इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया था।

अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल में किए ये बड़े बदलाव

big changes in up cabinet on 31 october

इसके बाद गुरुवार दोपहर तक 8 बड़े मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव पर राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, मंत्री स्टाम्प तथा न्याय शुल्क पंजीयन व नागरिक सुरक्षा, अम्बिका चौधरी, मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण, शिव कुमार बेरिया मंत्री वस्त्र उद्योग एवं रेशम उद्योग, नारद राय, मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग, शिवाकान्त ओझा, मंत्री प्राविधिक शिक्षा,आलोक कुमार शाक्य राज्यमंत्री प्राविधिक शिक्षा, योगेश प्रताप सिंह 'योगेश भइया’, राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा, भगवत शरण गंगवार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग को मंत्री पद से पदमुक्त कर दिया है।

इसके अतिरिक्त नाईक ने मुख्यमंत्री के दूसरे प्रस्ताव पर अहमद हसन, मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण, अवधेश प्रसाद, मंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण सैनिक कल्याण, पारस नाथ यादव, मंत्री उद्यान खाद्य प्रसंस्करण, राम गोविन्द चौधरी, मंत्री बेसिक शिक्षा, दुर्गा प्रसाद यादव, मंत्री परिवहन, ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, मंत्री होमगार्डस् प्रांतीय रक्षक दल, रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया, मंत्री, खाद्य एवं रसद, इकलाब महमूद, मंत्री मत्स्य सार्वजनिक उद्यम, महबूब अली मंत्री माध्यमिक शिक्षा को आवंटित विभाग हटाकर उनके विभागों का कार्य मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अतिरिक्त प्रभाग के रूप में आवंटित कर दिया है। अब इन सभी विभागों पर भी नई मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed