फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big action on fake disposal, three officers including SDO, JE suspended.

फर्जी निस्तारण पर कार्रवाई: एसडीओ और जेई समेत तीन अधिकारी निलंबित, 24 घंटे में दूसरी बड़ा एक्शन

Thu, 13 Mar 2025 06:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Mar 2025 06:51 PM IST
सार

शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर बिजली विभाग में कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अब तक एसडीओ व जेई समेत तीन अधिकारी निलंबित हो चुके हैं।

विज्ञापन
Big action on fake disposal, three officers including SDO, JE suspended.

विस्तार

शिकायत पर निस्तारण का फर्जीवाड़ा करने वाले बिजली विभाग के एसडीओ के समय तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। 24 घंटे में या दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले बुधवार शाम को फतेहपुर के अधिशासी अभियंता को निलंबित किया गया था। ताजा कार्रवाई हैदरगढ़ डिवीजन से जुड़ी है।

विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र भिलवल के दून्दीपुर गांव निवासी वहीदुल हसन सिद्दीकी ने 19 दिसंबर को अपने खराब विद्युत मीटर को बदलवाने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन वहीदुल का कहना है कि अधिकारियों ने बिना मीटर बदले ही कागजी खानापूर्ति कर शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने इस गड़बड़ी की जानकारी पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन को दी, जिसके बाद मामले की जांच कराई गई। शासी अभियंता पी.के. गौतम ने बताया कि जांच में उपभोक्ता की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद विभाग ने एसडीओ हैदरगढ़ रिजवान सिद्दीकी, जेई भिलवल उपकेंद्र आनंद मतोलिया और जीएमपी मीटर दिलीप को लापरवाही और गलत सूचना देने का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता राजबाला ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी ढंग से किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed