फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bhootnath returns tax free in up

जया के लिए CM ने दिखाई ये मेहरबानी!

Thu, 01 May 2014 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
bhootnath returns tax free in up

राज्य सरकार ने अमिताभ बच्चन पर एक और मेहरबानी दिखाते हुए उनकी फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' को टैक्स फ्री कर दिया है।

विज्ञापन


निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में है। इसके पहले आई 'भूतनाथ' बच्चों को काफी पसंद आई थी।

इस वजह से राज्य सरकार ने इसे टैक्स फ्री किया है। इसका दूसरा पहलू यह भी है कि अमिताभ की पत्नी जया बच्चन सपा नेता हैं और राज्यसभा सदस्य हैं।

निर्माता रवि चोपड़ा व भूषण कुमार दुआ की इस फिल्म के 200 प्रिंट प्रति सप्ताह टैक्स फ्री दिखाए जा सकेंगे।

इसे तीन माह के लिए टैक्स फ्री किया गया है। चुनाव आयोग से अनुमति के बाद प्रमुख सचिव मनोरंजन कर बीरेश कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।


प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ महीनों में कई फिल्मों को टैक्स फ्री किया जा चुका है।

माधुरी दीक्षित की ‘डेढ़ इश्किया’, सलमान खान की ‘जय हो’ और आतंकवाद पर बनी फिल्म ‘या रब’ को टैक्स फ्री किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed