फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bhoopendra yadav to become new incharge of uttar pradesh.

भूपेंद्र यादव हो सकते हैं यूपी के भाजपा प्रभारी, तैयार करेंगे 2019 के लिए एजेंडा

Wed, 27 Jun 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Jun 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
bhoopendra yadav to become new incharge of uttar pradesh.
भूपेंद्र यादव - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव यूपी भाजपा के नए प्रभारी महासचिव हो सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 4-5 जुलाई को प्रस्तावित लखनऊ प्रवास के दौरान यादव भी उनके साथ रहेंगे। प्रदेश सरकार व भाजपा संगठन से तालमेल न बैठने से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष प्रभार संभालने से असमर्थता जाहिर की है।

विज्ञापन


माथुर ने लंबे समय से यूपी का प्रवास भी बंद कर दिया है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के बाद कैराना और नूरपुर उपचुनाव से भी माथुर ने दूरी बनाए रखी। लोकसभा चुनाव 2019 में 2014 का इतिहास दोहराने के लिए पार्टी की निगाह यूपी पर टिकी है। ऐसे में नए प्रदेश प्रभारी की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शाह के करीबी भूपेंद्र को यूपी का प्रभारी बनाया जा सकता है। फिलहाल भूपेंद्र बिहार और गुजरात के प्रभारी हैं। भाजपा में भूपेंद्र को कुशल राजनीतिक प्रबंधक माना जाता है। बिहार में नीतिश और लालू गठबंधन तोड़कर एनडीए की सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। वहीं, गुजरात में भाजपा की सरकार बनाने में भी उनके प्रबंधन को सराहा गया। वे यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में भी चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करेंगे भाजपा संगठन व सरकार का एजेंडा

bhoopendra yadav to become new incharge of uttar pradesh.

चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चयन के लिए पार्टी विधायक दल की पहली बैठक में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री और मौजूदा उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ भूपेंद्र को ही प्रभारी बनाया गया था। भूपेंद्र के नेतृत्व में प्रभारी रहते भाजपा ने 2013 में राजस्थान और 2014 में झारखंड में भी सरकार बनाई थी।

पार्टी अध्यक्ष शाह 4-5 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। शाह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में भाजपा सरकार और संगठन का एजेंडा तैयार करेंगे। वहीं जुलाई में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को भी अंतिम रूप देंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शाह के दौरे के पहले या बाद में भूपेंद्र को यूपी का प्रभारी घोषित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed