फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bhoomi poojan for command hospital in Lucknow.

चीन के खिलाफ सेना ने ऊंचा किया मस्तक: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों को सराहा

Sat, 16 Jan 2021 02:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Jan 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
bhoomi poojan for command hospital in Lucknow.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ में न्यू कमांड अस्पताल की नींव रखते हुए भारतीय सेना के साहस को सराहा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष चीन से हुई मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना ने करिश्माई काम किया है। डटकर मुकाबला कर देश का मस्तक ऊंचा किया। इससे पूरे देश का हौसला बढ़ा है। यही नहीं, कोरोना महामारी के दौरान भी सेना के अभूतपूर्व योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन


राजनाथ ने छावनी में बनने वाले न्यू कमांड अस्पताल के भूमिपूजन पर कहा कि कमांड अस्पताल नेपाल के भी सर्विंग और रिटायर अफसरों की सेवा करता है। कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने पर उन्होंने कहा कि पिछला साल बाधाओं का था तो यह समाधान का साल है। पिछला साल निराशा से भरा था तो यह उत्साह से परिपूर्ण होगा।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह दोहरी खुशी का दिन है। शनिवार को ही कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई है और इसी दिन कमांड अस्पताल की नींव रखी जा रही है। हमारी सेना दुनिया में शौर्य पराक्रम के लिए जानी जाती है। कोरोना से जंग में सेना ने बढ़ चढ़कर मदद की है। इस दौरान सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे, मध्य कमान के आर्मी कमांडर आईएस घुमन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही पूरी दुनिया को देंगे वैक्सीन
लखनऊ में केजीएमयू में टीकाकरण कार्यक्रम देखने पहुंचे राजनाथ ने कहा कि देश में चार वैक्सीन पर काम चल रहा है। जल्द ही पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगा। संभव है कि हम लोग पूरी दुनिया को वैक्सीन निर्यात करेंगे।

भारत पूरी दुनिया की चिंता करता है

रक्षामंत्री ने कहा कि कोरोना की चपेट में पूरी दुनिया है। कभी सोचा नहीं गया था कि बिना धूमधाम के होली का त्योहार मनाएंगे। ईद मनाएंगे। ट्रेनें बंद हो जाएंगी, हवाईजहाज बंद हो जाएंगे। मगर, आपदा आने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इससे निपटने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए थे। पीएम लगातार बैठक करते थे। पहले 2 लैब थीं, आज हजार से ज्यादा हैं। मास्क, पीपीई किट नहीं थीं। अब मास्क, वेंटिलेटर बनाकर देश में ही नहीं, दूसरे देशों को एक्सपोर्ट भी कर रहे हैं।

नये कमांड हॉस्पिटल का शिलान्यास किया
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ के छावनी अस्पताल की जमीन पर बनने वाले नये कमांड हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। 40 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस अस्पताल के निर्माण पर 435 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। न्यू कमांड अस्पताल में 788 बेड होंगे। 100 इमरजेंसी बेड की व्यवस्था अलग होगी। अस्पताल में 6 अलग-अलग ब्लॉक होंगे। अस्पताल में तीन से नौ मंजिला तक भवन बनाए जाएंगे और 6 हेलीपैड भी बनवाए जाएंगे। यहां बनने वाली पार्किंग की क्षमता 750 कारों की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed