यूपी चुनाव 2022: पूर्वांचल के भोजपुरी स्टारवार के लिए सपा तैयार, खेसारी लाल ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
यूपी चुनाव में सपा स्टारवार के लिए तैयार हो रही है। इसी कड़ी में सुपर स्टार खेसारी लाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा विधानसभा चुनाव में विपक्षियों के भोजपुरी स्टार वार के लिए तैयार हो रही है। इसलिए पार्टी ने भोजपुरी सुपर स्टारों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। यादव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उधर, सियासी हलके में इसे भाजपा के भोजपुरी सुपर स्टारों से मुकाबले की रणनीति माना जा रहा है।
भाजपा में मनोज तिवारी के बाद रवि किशन सांसद बने। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ताल ठोंक चुके हैं। निरहुआ के भाई बिरहा सम्राट के नाम से मशहूर विजय लाल यादव भी सपा में ही हैं।
इसी बीच सपा ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का भी गठन कर लिया है। इस प्रकोष्ठ में जिलेवार गीत संगीत में रुचि रखने वाले लोगों को जोड़ा जा रहा है। सप्ताह भर पहले गोरखपुर की भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री काजल निषाद ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। चर्चा है कि वह जल्द ही सपा की सदस्यता ले लेंगी। इसी बीच मंगलवार को खेसारी लाल ने सपा अध्यक्ष से मुलाकात की।
ये कलाकार भी लगे हैं लाइन में
ट्विटर पर अखिलेश यादव ने लिखा कि लोकप्रिय भोजपुरी फिल्म अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव से हुई मुलाकात और बाइस में बाईसाइकिल के संकल्प की बात। हैश टैग के साथ बाइस में बाइसिकल।
ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार के सिवान निवासी खेसारी लाल आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की सियासी जमीन पर नजर आएंगे। इसके अलावा आम्रपाली दुबे, गायक समर सिंह भी सपा के पक्ष में गीत गा चुके हैं।