{"_id":"5f6862a18ebc3e0d860c7b13","slug":"bhojpuri-actress-akshra-singh-visits-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए, फिल्म सिटी पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए, फिल्म सिटी पर कही ये बात
Mon, 21 Sep 2020 04:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Sep 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या पहुंची अभिनेत्री अक्षरा सिंह।
- फोटो : amar ujala
भोजपुरी फिल्मों की स्टार अक्षरा सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचीं और रामलला, हनुमानगढ़ी और कनक भवन के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं कोशिश करूंगी कि हर साल अयोध्या आऊं।
अक्षरा सिंह ने यूपी में फिल्म सिटी बनाने के प्रस्ताव पर कहा कि यूपी व बिहार का कलाकार प्रतिभा की खान माना जाता है। फिल्म सिटी बनने से यहां के कलाकारों के लिए अवसर खुलेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा।
वहीं, सुशांत सिंह मामले पर उन्होंने कहा कि मैं न्याय की मांग कर रही हूं। सुशांत सिंह राजपूत बिहार के थे मैं भी बिहार की हूं इसलिए मैं चाहती हूं कि इस मुद्दे पर न्याय हो।
विज्ञापन
वहीं, अक्षरा के बाद आए भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय ने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन किया। मीडियो से बातचीत में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है।
अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जन्मभूमि है। इसे इस तरह से विकसित करें कि पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र बने।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत और बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट पर रितेश पांडेय ने कहा कि जिस थाली में ड्रग्स हो उसमें छेद करने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभी से किसी को दोषी ठहराने की आवश्यकता नहीं। इस पर फैसला कोर्ट करेगा।