फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bhasha university will start crash course from 15, exam from one july

भाषा यूनिवर्सिटी 15 से शुरू करेगी क्रैश कोर्स, एक जुलाई से परीक्षा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
bhasha university will start crash course from 15, exam from one july
लखनऊ। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक जुलाई से सेमेस्टर परीक्षाएं कराने की तैयारियों में जुट गया है। इससे पहले क्रैश कोर्स आयोजित कर विद्यार्थियों की विषय संबंधित परेशानियों को दूर करने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन के दौरान चल रही ऑनलाइन क्लासेज में पाठ्यक्रम पूरा किया जा चुका है, लेकिन पाठ्यक्रम की किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए 15 से 30 जून तक क्रैश कोर्स कराया जाएगा। हालांकि ये भी ऑनलाइन होगा ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। कुलपति प्रो. माहरुख मिर्जा ने बताया कि एक से सात जुलाई के बीच फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा प्रस्तावित की गई है। परीक्षाएं तीन घंटे की जगह दो घंटे में आयोजित की जाएंगी। 12 जुलाई तक इसके परिणाम घोषित करने की तैयारी है। हालांकि ये सब हालात पर भी काफी कुछ तय होगा। अगर हालात और बिगड़ते हैं तो शासन के निर्देश पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अन्य सेमेस्टर की परीक्षा 8 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित कर 25 जुलाई तक इसका भी परिणाम घोषित करने की तैयारी है। प्रो. मिर्जा ने कहा है कि नया सत्र 05 जुलाई से शुरू हो सकता है, लेकिन तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की क्लास एक अगस्त से ही शुरू होंगी। नए प्रवेश जुलाई के पहले सप्ताह में वर्तमान सत्र के साथ ही विवि में नए सत्र 2020-21 की भी तैयारी चल रही है। विवि के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के आवेदन चल रहे हैं। अभी ऑनलाइन ही आवेदन हो रहे हैं। विवि में जल्द ही ऑफलाइन आवेदन भी शुरू हो जाएंगे। प्रो. मिर्जा ने कहा कि हम जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं। जरूरत पड़ी तो ऑनलाइन एडमिशन के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed