फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhasha University: Subhash Singh gets additional charge of Finance Officer

भाषा विवि : सुभाष सिंह को वित्त अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

Tue, 09 Jun 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bhasha University: Subhash Singh gets additional charge of Finance Officer
सुभाष सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर सुभाष सिंह को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में वित्त अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुभाष सिंह वर्तमान में लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में संयुक्त निदेशक (सामग्री प्रबंधन) हैं। उन्हें यह प्रभार नियमित नियुक्ति होने तक या अगले आदेशों तक दिया गया है। इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं मिलेगा। विवि के कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने कहा कि सुभाष सिंह अनुभवी और कुशल प्रशासक हैं। उनकी नियुक्ति से संस्थान के विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed