फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhasha University: Recruitment for nine posts of teachers in Law Faculty

Lucknow News: भाषा विविः विधि संकाय में शिक्षकों के नौ पदों पर हुई भर्ती

Sun, 29 Jun 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bhasha University: Recruitment for nine posts of teachers in Law Faculty
भाषा विविः विधि संकाय में शिक्षकों के नौ पदों पर हुई भर्ती
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के विधि संकाय में संविदा शिक्षकों के नौ पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक में इनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई गई। यहां वर्ष 2023 से स्थापित विधि संकाय में बीते दो वर्षों से छात्रों को शिक्षकों की भर्ती का इंतजार था।
विज्ञापन


विवि ने विधि संकाय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अप्रैल 2024 में भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। लेकिन प्रशासनिक अस्थिरता के चलते यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में यहां अतिथि शिक्षकों के जरिये कक्षाएं चलाई जा रही थीं। नए कुलपति प्रो. अजय तनेजा के आने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आई और एक संकाय में भर्ती पूरी हुई।
विज्ञापन

कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि कार्यपरिषद में नौ शिक्षकों की नियुक्ति को अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसमें एक एसोसिएट प्रोफेसर पद और आठ सहायक प्रोफेसर पद के अर्ह उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ लीगल स्टडीज के अंतर्गत बीए-एलएलबी, एलएलबी तीन वर्ष और एलएलएम कोर्स संचालित हैं। यहां स्ववित्तपोषित प्रणाली के अंतर्गत चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्खास्त शिक्षकों को कराया जॉइन
भाषा विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में शिक्षक रहे डॉ. मानवेंद्र सिंह और डॉ. ममता शुक्ला को शुक्रवार सेवा में वापस ले लिया गया। विवि ने 10 मार्च 2025 को हुई कार्यपरिषद की बैठक में नियुक्ति के समय इनपर तय अर्हता पूरी न करने के चलते सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। दोनों ने कुलाधिपति के यहां आपत्ति दाखिल की थी। राज्यपाल ने कार्यपरिषद की कार्रवाई को निरस्त उच्च स्तरीय समिति से जांच करा मामला निस्तारित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed