{"_id":"683e0b3937fdfaedc203ef39","slug":"bhasha-university-naac-team-visited-the-departments-and-checked-the-preparations-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1233322-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाषा विविः नैक टीम ने देखे विभाग, परखी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाषा विविः नैक टीम ने देखे विभाग, परखी तैयारी
विज्ञापन
भाषा विश्वविद्यालय में निरीक्षण करने सोमवार को पहुंची नैक टीम। स्रोत ः विवि
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) मूल्यांकन के लिए दो सदस्यीय टीम सोमवार को विवि पहुंची। टीम ने भौतिक निरीक्षण के साथ हाइब्रिड मोड में वर्षों से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। पहले दिन टीम ने विवि के 10 से अधिक विभागों, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और प्रयोगशालाओं को देखा। टीम तीन दिवसीय निरीक्षण पर है।
नैक के सदस्यों ने पहले दिन के दौरे में विभागों का प्रेजेंटेशन लिया। साथ ही संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और शिक्षकों के साथ संवाद किया। प्रवक्ता डॉ. रुचिता चौधरी ने बताया कि नैक पीयर टीम के समक्ष कुलपति ने विवि का प्रस्तुतिकरण किया। इसमें बताया कि शोध की गुणवत्ता के लिए विवि में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया गया है। इसके परिणामस्वरूप 12 से अधिक शोध प्रोजेक्ट शिक्षकों को मिले।
इसके बाद आईक्यूएसी समन्वयक ने अपना पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया। जिस पर नैक पीयर टीम ने गुणात्मक समीक्षा की। टीम ने विभागों के प्रस्तुतीकरण, पॉवर पॉइंट के रूप में क्रमशः इंग्लिश एंड मॉडर्न यूरोपियन एंड एशियन लैंग्वेज, कॉमर्स, पत्रकारिता एवं जनसंचार, गृह विज्ञान, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, विधि और फॉर्मेसी की ओर से देखे।
विज्ञापन
भौतिक निरीक्षण के बाद डीन अकादमिक के साथ विमर्श किया गया। नैक पीयर टीम ने सिलेबस में कोर्स आउटकम और प्रोग्राम आउटकम सीओ-पीओ की उपलब्धता, विवि में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन लर्निंग, स्टूडेंट्स सेंट्रिक मैथड्स की पड़ताल की। इस दौरान नैक पीयर टीम के दो सदस्य भौतिक रूप से उपस्थित रहे जबकि पांच सदस्य ऑनलाइन मोड में चीजों को समझते रहे।