{"_id":"68e57bebfe13027d750b3be4","slug":"bhasha-university-mtech-structural-studies-in-civil-engineering-will-begin-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1418434-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा विवि : सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक स्ट्रक्चरल की पढ़ाई होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा विवि : सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक स्ट्रक्चरल की पढ़ाई होगी शुरू
Wed, 08 Oct 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
भाषा विश्वविद्यालय में आयोजित विद्या परिषद की बैठक में कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा व अन्य अधिकारी
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में अब सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) की भी पढ़ाई शुरू होगी। विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुई विद्या परिषद की बैठक में इस नए कोर्स को मंजूरी दी गई। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को इमारतों, पुलों और बांधों जैसी संरचनाओं को सुरक्षित व टिकाऊ बनाने और उसकी सुंदर डिजाइनों के बारे में जानने व पढ़ने का मौका मिलेगा। इस पाठ्यक्रम में स्ट्रक्चरल एनालिसिस, एडवांस मटेरियल, अर्थक्वेक इंजीनियरिंग, कम्प्यूटेशनल और प्रैक्टिकल लैब जैसे विषय भी शामिल होंगे।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा की अध्यक्षता में इस बैठक में कुल 10 फैसले लिए गए। इसमें इस साल 14 अक्तूबर को दीक्षांत में देने के लिए तीन नए मेडल को मंजूरी दी गई है। नए मेडल में समाजशास्त्र स्नातक में डोरी लाल सागर मेमोरियल स्वर्ण पदक, इतिहास परास्नातक में राम पति देवी स्वर्ण पदक और विश्वविद्यालय की सभी भाषाओं में टॉपर्स के लिए ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती स्वर्ण पदक का नाम शामिल है।
इन कोर्सों में मिलेगा प्रशंसा प्रमाण पत्र
बैठक में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज के टॉपर्स को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन देने के लिए मंजूरी मिली है। कुलपति ने बताया कि सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन (प्रशंसा प्रमाणपत्र) किसी अतिथि के माध्यम से छात्रों को दिलाया जाएगा। भूगोल विभाग के अंतर्गत एक वर्षीय डिप्लोमा (स्ववित्तपोषित) पर सहमति दी गई। कॉमर्स विभाग के वैल्यू एडेड कोर्सेज भी शुरू होंगे।
विज्ञापन
इन फैसलों को भी मिली मंजूरी
- इस बार दीक्षांत समारोह में 31 शोधार्थियों को उपाधि दी जाएगी।
- विधि संकाय के डॉ. बीआर अंबेडकर मेमोरियल मूटकोर्ट हॉल का नामकरण किया गया।
- अरबी विभाग के विभागीय पुस्तकालय का नाम डॉ. अनीश अंसारी होगा।
- 10. अवधी शोधपीठ के परामर्श समिति के गठन को भी अनुमोदित किया गया।